कोलारस क्षेत्र में कई खेतों व घरों में घुसा पानी, ग्रामीण लगा रहे है मदद की गुहार, अलर्ट पर प्रशासन
शिवपुरी: शिवपुरी में हो रही लगातार बारिश के चलते कोलारस विधानसभा के कई क्षेत्रों में हालात बिगड़ने लगे है। जिले के साथ साथ ऊपरी हिस्सों में हो रही बारिश से सिंध नदी उफान पर है। जिससे कई गांवों का संपर्क टूट चुका है। कोलारस के ग्राम भड़ोता से रन्नौद मार्ग पूरी तरीके से बंद पड़ा हुआ है। सिंध नदी में आए उफान की बदौलत सिंध नदी का पानी रेशम माता मंदिर तक पहुंच चुका है। जिसके चलते इस क्षेत्र में कई किसानों के खेतों में पानी भरने से काफी नुकसान हुआ है। साथ ही कोलारस के भड़ोता में चल रहे सिंध जलावर्धन योजना के तहत प्रोजेक्ट क्षेत्र में सिंध नदी का पानी घुसा हुआ है। माना जा रहा है कि सिंध नदी पर चल रहे सिंध जलावर्धन प्रोजेक्ट को भी भारी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही भड़ोता, टामकी, साखनोर क्षेत्र के गाँव में कई किसानों के घरों व खेतों में पानी भरा हुआ है।पचावली नदी का पुल डूबा, ग्रामीणों ने लगाई मदद की गुहारशिवपुरी-अशोकनगर मार्ग पर पचावली नदी पर बना पुराना पुल पूरी तरीके से डूब चुका है यह पुल जब भी डूब जाता था इसकी बजह से शिवपुरी ईसागढ़ अशोकनगर मार्ग बंद बंद हो जाने से सैकड़ों गाँव का संपर्क टूट जाता था परन्तु इस बार नवीन पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया है जिसके चलते आवागमन सुचारू रूप से जारी है परन्तु सिंध नदी पर बना पुराना पुल सिंध नदी के पानी में पूरी तरह से डूबा हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिंध नदी उफान पर है जिसके चलते नदी किनारे बसे पचावली, शंघेश्वर, देहरदा गणेश आदि गांव के कई घरों और अधिकतर खेतों में पानी भर चुका है जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। विते रात हुई भारी बारिश चलते बनी भयावर स्थिति से देहरदा गणेश खेड़ा के पास टपरियन गांव से किसानों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है वहीं प्रशासन ऐसे सभी गांव पर नजर बनाए हुए हैं।बारिश में करनी पड़ रही है मुनादीशिवपुरी जिले के कोलारस-बदरवास क्षेत्र में भारी बारिश और सिंध नदी में पानी का जल स्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही रात से ही प्रशासन अलर्ट पर है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोलारस आफीसर सिंह गुर्जर रात्रि के समय से ही मैदान उतरे हुए हैं। जनपद सीईओ सिंध नदी के तटों पर बसे लोगों को जागरूक करते हुए नदी के किनारे से दूर रहने की अपील कर रहे हैं। जनपद सीईओ द्वारा रात्रि में ग्राम पंचायत भडोता, पचावली, अनंतपुर, रिजोदा आदि का भृमण किया गया व लाउड स्पीकर से लोगों को सचेत रहने की अपील की। ग्राम संगेश्वर में दूरभाष पर चर्चा कर पानी से दूर सुरक्षित स्थान पर रहने की भी अपील की। कुल मिलाकर भारी बारिश के अलर्ट से जनहानि और नुकसान को रोकने के लिए भारी प्रयास में जुटा हुआ है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.