ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हाथवंत ब्लाक प्रमुख का आडियो वायरल होने के बाद मची खलबली

फिरोजाबाद: हाथवंत ब्लाक प्रमुख के खिलाफ थाना जसराना में मुकदमा दर्ज कराया गया हैफिरोजाबाद के हाथवंत ब्लाक प्रमुख के खिलाफ थाना जसराना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। आडियो वायरल होने के बाद य​ह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस इस आडियो की जांच कर रही है।दो लोगों के बीच बातचीत वायरलसोशल मीडिया पर वायरल हुए आडियो में दो लोग आपस में बातचीत कर रहे हैं, जिसमें एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के बारे में कई गलत बातें कर रहा है। फतेहपुर कटैना निवासी राजेश अली ने आडियो को आधार बनाते हुए हाथवंत ब्लाक प्रमुख सुरेश चंद्र यादव के खिलाफ जसराना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि यह आडियो ब्लाक प्रमुख हाथवंत का ही है। उसने इस वीडियो को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओ को अवगत कराया और अब मुकदमा दर्ज कराया है।जांच में जुटी पुलिसजिला पंचायत आगरा में अपर मुख्य अधिकारी रहे सुरेश चंद्र यादव कभी सपा के वरिष्ठ नेताओं के करीबी रहे हैं। नौकरी छोड़कर उन्होंने सक्रिय राजनीति की शुरूआत की, लेकिन विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने के बाद उन्हाेंने दूरियां बना ली थीं। ब्लाक प्रमुख का कहना है कि न उन्होंने किसी पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की है और न उन्हें ऐसा कोई आडियाे वायरल होने की जानकारी है। उन्होंने कहा कि वह अब सपा में भी नहीं हैं। वहीं, इस मामले में एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नरायन का कहना है कि इस मामले में तहरीर के आधार पर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आडियो की जांच कराई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.