ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली से सटे गाजियाबाद-नोएडा के बॉर्डरों पर सुबह से भारी जाम

गाजियाबाद: गाजियाबाद-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर की है। दिल्ली पुलिस बेरीकेडिंग पर चेकिंग कर रही है।दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज किसान महापंचायत है। दिल्ली पुलिस ने इसके आयोजन की अनुमति नहीं दी है। किसानों की भीड़ के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रास्तों पर रूट डायवर्जन किए हैं, वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा के करीब सात बॉर्डर पर पुलिस सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। पुलिस चेकिंग होने की वजह से सभी बॉर्डरों पर भारी जाम लग गया है।गाजीपुर बॉर्डर पर फिलहाल वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है।बेरोजगारी के खिलाफ चल रहा प्रोटेस्टजंतर-मंतर पर बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन जारी है। इस बीच इस प्रदर्शन को किसानों ने अपना समर्थन दिया है। आज यहां संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बैनर तले महापंचायत बुलाई गई है। दावा है कि इस महापंचायत में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार आदि राज्यों से किसान दिल्ली पहुंचेंगे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने रविवार देर रात तक इस आयोजन की अनुमति नहीं दी है।कई प्रमुख नेता रात में दिल्ली पहुंचेरविवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर उन्हें कस्टडी में लिया और करीब एक घंटे तक मधु विहार थाने में रखने के बाद छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि किसान महापंचायत के प्रमुख किसान नेता रविवार रात तक दिल्ली पहुंच चुके थे। वे धर्मशाला, गुरुद्वारों में ठहरे हुए हैं।बेरीकेडिंग पर वाहनों की चेकिंग के बाद दिल्ली में एंट्री दी जा रही है।गाजीपुर बॉर्डर पर वाहनों की लाइनइधर, आज सुबह से गाजियाबाद और नोएडा से सटे दिल्ली के बॉर्डरों पर दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा है। गाजीपुर बॉर्डर पर वाहनों को चेकिंग के बाद दिल्ली में एंट्री दी जा रही है। यही स्थिति सीमापुरी बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी टोल की है। दिल्ली पुलिस ने सड़क पर बैरीकेडिंग की हुई है। इस बैरीकेडिंग से जो वाहन निकल रहे हैं, उनकी चेकिंग हो रही है। इस वजह से दिल्ली जाने वाले रास्तों पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.