ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सूर्य-गुरु के कारण बना महाविनाशक षडाष्टक योग, इन 4 राशिवालों की बढेंगी मुश्किलें

 अपनी स्वराशि में सूर्य के आने से और मीन राशि में देवगुरु बृहस्पति के होने से षडाष्टक योग का निर्माण हुआ है। दरअसल, गुरु के स्थान से सूर्य छठवें स्थान पर विराजमान हैं। सूर्य और गुरु के इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ रहा है। किंतु इसका प्रभाव 4 राशियों पर नकारात्मक पड़ सकता है। ये चार राशियां इस प्रकार हैं –

मेष राशि: राशिचक्र की पहली राशि मेष राशि के जातकों को इस योग के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस योग के कारण आपको व्यापार में हानि का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य भी कमजोर रहेगा। इस अवधि में इस राशि की गर्भवती महिलाओं को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। शेयर बाजार सावधानी से निवेश करें।

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को इस योग के कारण दिक्कतें आ सकती हैं। गुरु आपकी राशि से अष्टम भाव में है। वहीं शनि की तीसरी दृष्टि है जिसके कारण आपको पेट से संबंधित रोगों का सामना करना पड़ सकता है। गैस, कब्ज से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर सावधानी रखनी चाहिए। इस अवधि में छात्रों और व्यापारियों को सावधान रहना चाहिए।

कन्या राशि: यह योग आपके मार्ग में व्यवधान पैदा कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आप चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी संभव है। राजनीतिक जीवन से जुड़े जातकों को इस समय अपनी छवि पर विशेष ध्यान देना होगा।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को इस समय सोच-समझकर ध्यान से फैसले लेने होंगे। सेहत को लेकर भी किसी तरह की लापरवाही न बरतें। आपको व्यापार के लेन- देन में भी सावधानी बरतनी चाहिए। उम्मीद के मुताबिक मुनाफा कम होगा। किसी अपने से धोखा खा सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.