100 कॉलोनियों में 5 घंटे तक बिजली गुल, 25 से ज्यादा इलाकों में पानी भरा
भोपाल: भारत टॉकीज के पास सरकारी इमारत का हिस्सा गिरा।भारत टॉकीज के पास सरकारी स्कूल का एक हिस्सा गिरा, कार दबीदिनभर में बिजली से संबंधित 700 शिकायतें पहुंचीराजधानी में शनिवार देर रात शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार को भी दिनभर जारी रहा। रविवार शाम को बारिश के दौरान शहर की 100 से ज्यादा कॉलोनियों में 5 घंटे तक बिजली गुल रही। 25 से ज्यादा इलाकों में पानी भरा। इधर, भारत टॉकीज के पास शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल की बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया। स्कूल की जर्जर हो रही बाउंड्रीवॉल को भी निगम अमले ने गिरा दिया। कैंपस में खड़ी एक कार दब गई, जिसे मौके पर पहुंचे नगर निगम अमले ने निकाला।बावड़ियाकलां, सलैया, अयोध्या बायपास, अशोका गार्डन, छोला, हमीदिया रोड, करोंद, शिवनगर, बाग मुगालिया, आनंद नगर, इंद्रपुरी सहित कई इलाकों में कॉलोनियों में पानी भर गया। दामखेड़ा और समरधा के निचले इलाकों से परिवारों को शिफ्ट किया गया। इधर, क्रिस्टल आइडियल कॉलोनी, रिवेयरा, एमेराल्ड हाइट्स, इंद्रा विहार, जानकी नगर, तुलसी नगर, कोटरा, मैनिट, आईआईएफएम, नीलम पार्क, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, कटारा हिल्स, रोहित नगर, शाहपुरा, हबीबगंज, 10 नंबर मार्केट, ई-8 अरेरा कॉलोनी, कोहेफिजा सहित कई इलाकों में 2 से लेकर 5 घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली कॉल सेंटर पर शिकायत दर्ज नहीं हो रही थी।भदभदा, कलियासोत और केरवा डैम के गेट खुलेतेज बारिश के कारण सुबह 11 बजे से भदभदा के गेट खोलने का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर 1:10 बजे तक 5 गेट खोले जा चुके थे। शाम 5:50 के बाद देर रात तक 4 गेट खुले हुए थे। रविवार को भदभदा से 150 एमसीएफटी यानी 42 करोड़ 47 लाख लीटर पानी छोड़ा गया। कलियासोत डैम के 6 गेट खोले गए। इसके साथ ही केरवा डैम के भी 6 गेट खोले गए। घोड़ा पछाड़ के भी स्पील चैनल से पानी ओवरफ्लो हो रहा है।कंट्रोल रूम का दावा- नहीं आ रही पानी भरने की शिकायतनगर निगम के मुख्य कंट्रोल रूम पर शहर में पानी भरने की शिकायत नहीं पहुंच रहीं। कंट्रोल रूम पर भारत टॉकीज के पास स्कूल का जर्जर हिस्सा गिरने के अलावा केवल दो जगह ईदगाह हिल्स और अवधपुरी में पेड़ गिरने की सूचना दर्ज हुई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.