ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप; अंतिम संस्कार के लिए शव अपने साथ ले गए परिजन

अंबाला: मायके पक्ष के समक्ष मन्नत करता हरजिंदर का ससुर गोपाल सिंह।हरियाणा के अंबाला में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। इतना ही नहीं, मायके पक्ष अपनी बेटी का शव अपने साथ ले गए। महिला के पैतृक गांव शंभू में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक की शिनाख्त गांव रायवाली निवासी हरजिंदर कौर (32) पत्नी अमरीक सिंह के रूप में हुई है।जहरीला पदार्थ निगलने से मौत की आशंकाजानकारी के मुताबिक, हरजिंदर कौर की रविवार रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि हरजिंदर कौर ने कोई जहरीला पदार्थ निगला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन।10 साल पहले हुई थी शादीजसवंत कौर ने बताया कि करीब 10 साल पहले उसकी बेटी हरजिंदर कौर की गांव रायवाली निवासी अमरीक सिंह के साथ शादी हुई थी। उसके बाद से हरजिंदर के पास हरजोत व गुरनाम सिंह 2 बेटे हैं। बताया कि पहले सब कुछ ठीक चल रहा था। पिछले 4 माह से ससुराल पक्ष उसकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।उधर, हरजिंदर के ससुर गोपाल सिंह ने बताया कि घर में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी। हरजिंदर कौर कल शाम को गोगा माड़ी पर पूजा करके वापस घर लौटी थी। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके साथ ऐसी घटना भी घटेगी।जिला अस्पताल पहुंची दोनों पक्षों की महिलाएं।मन्नत करता रहा ससुराल पक्षहरजिंदर के परिजन गांव शंभू में अंतिम संस्कार कराने पर अड़ गए, लेकिन ससुराल पक्ष गांव रायवाली में अंतिम संस्कार कराने की मन्नतें की। इतना ही नहीं, यहां ससुराल पक्ष ने मायके पक्ष के पैर पकड़े। SHO पंजोखरा थाना अनंत राम ने बताया कि पुलिस ने हरजिंदर कौर के पिता के बयान पर 174 की कार्रवाई की है। मौत के सही कारणों का विसरा रिपोर्ट में खुलासा होगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.