ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तीन बहनों में इकलौता भाई था रोहित, दोस्तों के साथ गया था नहर में नहाने

करनाल। करनाल के गांव जाणी में उस समय मातम छा गया जब एक 17 साल का 12वीं कक्षा का छात्र नहर में नहाते समय डूब गया। परिजनों को रविवार देर शाम करीब 6 बजे सूचना मिली। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते पुलिस व गौताखोरो की टीम मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान चलाया। लेकिन रविवार देर रात साढ़े 11 बजे तक रोहित का कोई सुराग नहीं लग पाया।रात को सर्च अभियान चलाते गोताखोरदोस्तों साथ गया था नहर में नहानेजानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे रोहित अपने दो दोस्तों के साथ गांव जाणी में ही नहर पर घुमने के लिए आया था। इस दौरान उसके दोस्त नहर में नहाने लगे और उनके साथ रोहित भी नहर में नहाने लगा। नहाते समय नहर में बनी दीवार से अचानक उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। इसके बाद वह दोस्तों की आंखों के सामने ही नहर में ओझल हो गया।परिजनों को शाम 6 बजे मिली सूचनाजानकारी के अनुसार जब रोहित नहर में नहाते समय पानी में डूब गया तो दोस्तों ने उसकी नहर में काफी तलाश की लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लग पाया तो दोस्तों ने डर के मारे देर शाम को परिजनों को इस बात की सूचना दी। सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण नहर पर पहुंचे और नहर में सर्च अभियान चलाया लेकिन रोहित का कोई सुराग नहीं लग पाया।नहर पर बैठे परिजन।तीन बाहनों का इकलौता भाई था रोहित​​​​​​​जानकारी के अनुसार रोहित की उम्र करीब 17 साल थी जो 12वीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी 3 बहने है और तीनों बहनों का रोहित इकलौता भाई था इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।जुण्डला चौंकी पुलिस व गौताखोरों ने चलाया सर्च अभियानसदर थाना एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि सूचना के बाद जुण्डला चौकी पुलिस व गोताखोरों की टीम को मौके पर भेजा गया। देर रात तक गौताखोरों व पुलिस का सर्च अभियान जारी रहा है। लेकिन रोहित का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।​​​​​​​

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.