ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सामाजिक संस्‍था अक् ने दिया सम्मान, पिछले साल गायिका उषा मंगेशकर हुई थी सम्मानित

गाजीपुर: गाजीपुर की सामाजिक संस्‍था अक् ने सत्‍यदेव ग्रुप ऑफ कालेज के चेयरमैन डॉ. सानंद सिंह को कैरेक्‍टर ट्री सम्‍मान से सम्‍मानित किया। यह सम्‍मान वाराणसी के कैंटोमेंट में स्थित सूर्या होटल में रविवार की देर शाम हुआ।संस्‍था के संस्‍थापक स्‍वामी ओमा द अक् ने बताया कि भारतवर्ष महासागर की भांति है। जिसमें विश्व के प्रत्येक पुरातन और आधुनिक विचारों को स्वयं की अनुभव धारा में समाहित किया जा सकता है। उसे अपने ही स्वाद से भरते हुए आज अवधारणाओं और अनुभवों का एक ऐसा वटवृक्ष हो चुका है। जिसकी छाया में सारा संसार चैन की सांस ले सकता है और लेता रहा है।आजादी का 75वर्ष पूरा कर देश मना रहा अमृत वर्षहमारे महान भारत ने विश्व प्रत्येक क्षेत्र में ऐसे कई अद्भुत ऐतिहासिक चरित्र दिए हैँ। जिनका आज भी कहीं कोई सानी नहीं है। आज हम जिस संवैधानिक भारतवर्ष में रहते हैं। वह स्वाधीनता के 75वर्ष पूरे करते हुए अपना अमृत वर्ष मना रहा है। इसी उपलक्ष्य में आध्यात्मिक सामाजिक संस्था अक् ने अपने स्थापना दिवस कार्यक्रम भारत माता के चरणों में समर्पित किया है। इसे भारतामृत नाम से आयोजित किया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत देश दुनिया में चरित्र निर्माण की अलख जगाने वाला कैरेक्टर-ट्री सम्मान हर वर्ष की भांति प्रदान किया गया।जनसेवा शिक्षा एवं पर्यावरण में सानंद सिंह ने बनाई पहचानसानंद सिंह ने अपने कार्यक्षेत्र अर्थात जनसेवा शिक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर अपनी विशेष पहचान बनाई है। इनके इसी कार्य को देखकर कैरेक्टर-ट्री सम्मान से यूथ आइकॉन के रूप में उन्हें सम्मानित किया गया।अभी तक इनको किया जा चुका है सम्मानितअक् संस्‍था ने विगत वर्षो में वरिष्‍ठ गायिका उषा मंगेश्‍कर, सुविख्‍यात संगीतकार पद्मश्री हृदय नाथ मंगेश्‍कर, पद्मश्री गिरजा देवी, पद्मी श्रीमती डॉ. पद्मा शशिदेवा, साहित्‍यकार पुष्‍पा भारती, पद्मश्री डॉ. राजेश्‍वर आचार्य, पूर्व राज्‍यसभा सांसद उदय प्रताप सिंह, राज्‍यसभा सांसद अशोक वाजपेयी, पत्रकार शेष नारायण सिंह, पत्रकार प्रतीक द्विवेदी, कुलपति महात्‍मा गांधी काशी विद्यापीठ पी नाथ, पूजा मधो, भारती पाठक आदि दर्जनों हस्तियों को सम्‍मानित कर चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.