किसानों से की थी धोखाधड़ी, पुलिस ने कई राज्यों में की थी तलाश, कोलकाता से दबोचे गए
सुकमा: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तेंदुपत्ता संग्रहण में फर्जीवाड़ा करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने किसानों से भी धोखाधड़ी की थी। मामले की शिकायत के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने इनकी कई राज्यों में तलाश की थी। इसके बाद पुलिस ने इन्हें कोलकाता से पकड़ लिया है। मामला कोंटा थाना क्षेत्र का है।इस मामले में कुछ समय पहले कोंटा निवासी बहादुर खान, नावेद खान, सोहेल खान और शाहिद खान के खिलाफ शिकायत हुई थी। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 379, 420 के तहत केस दर्ज किया था। शिकायत होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने इनकी तलाश में ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र-प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक दबिश दी थी।इस बीच पुलिस को पता चला कि सभी आरोपी कोलकाता में छिपे हुए हैं। फिर पुलिस ने वहां दबिश दी और इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पूरे मामला का खुलासा सोमवार को किया है।खबरें और भी हैं…
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.