ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारी बरसात के बावजूद खुले स्कूल कालेज, बच्चों को हो रही परेशानी

छतरपुर (मध्य प्रदेश): जिले में लगातार हो रही बारिश और अतिवृष्टि के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ऐसे में स्कूलों कॉलेजों में बच्चों को जाने-आने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीण अंचलों में तो हालात और भी खराब हैं। यहां कहीं-कहीं तो नदी नाले पार करके जाना होता है। ऐसे में अगर इनके ऊपर पानी आ गया तो खतरनाक हो सकता है। बता दें कि एक ओर जहां सागर जिले के कलेक्टर ने भारी बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि में जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, नवोदय, सीबीएसई, आईसीएससी एवं मदरसे से संबंधित समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल, हाई सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की 22 अगस्त 2022 के लिए अवकाश घोषित किया। और यह आदेश कलेक्टर सागर द्वारा अनुमोदित करते हुए, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया गया। तो वहीं छतरपुर जिले में अतिवृष्टि को देखते हुए कोई भी आदेश इस तरह का जारी नहीं किया गया है।तो वहीं देखा जाए तो अतिवृष्टि के कारण छतरपुर जिले के कई स्कूलो के आवागमन बाधित हो रहे है, जिसे छात्र-छात्राओं को आने-जाने और शिक्षा ग्रहण करने के लिए एवं शिक्षकों को स्कूल आने-जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बाबजूद इसके छतरपुर में अवकाश घोषित नहीं किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर लगातार और बजरी मात्रा में हो रही बारिस के चलते सोमवार को ऑफिस खुलते ही इस तरह के अवकाश का आदेश जारी कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.