ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पंतनगर के घरों में घुसा पानी, विरोध में सड़क पर उतरे रहवासी

सागर: विरोध में रहवासी ने किया चक्काजाम।सागर में लगातार बारिश का दौर जारी है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर के हालात बिगाड़ गए। निचली बस्तियों में बारिश का पानी घुस गया है। पानी घुसने से लोग परेशान हो रहे हैं। सुबह से ही लोग घरों में मोटर पंप लगाकर लोग घरों में भरा खाली करने का काम कर रहे हैं। कुछ घरों में जल भराव से ग्राहस्थी का सामान खराब हुआ है। घरों में पानी भरने से गुस्साए वार्ड के रहवासी विरोध में सड़क पर उतर आए। उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। रहवासियों ने कहा कि वार्ड की समस्यों को लेकर पार्षद, विधायक समेत अधिकारियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। रात से ही बारिश का पानी घरों में भरा है।पलंग पेटी पर बैठकर खाना बनाना पड़ रहा है। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। वहीं नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थितियों का जायजा लिया। रहवासियों का कहना है कि वार्ड में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। नालियां बनाई नहीं गई। जिस कारण पानी जमा हो रहा है। पूरा शहर में पानी निकासी से लोग परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट सिटी के कार्यों के चलते लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।पंतनगर में घरों में पानी घुसा तो पलंग पेटी पर बैठाकर बनाया खाना।सड़कों पर उतरे कलेक्टर, देख शहर के हालातलगातार हुई बारिश से शहर में जलभराव की स्थितियां बनी हैं। जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक आर्य, निगम आयुक्त, स्मार्ट सिटी सीईओ के साथ शहर की सड़कों पर उतरे। जलभराव की जगहों पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। उन्होंने पानी निकासी की व्यवस्था जल्द कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.