भगवान बुद्ध का दर्शन किया, सफाई कर्मियों से मिलकर स्वच्छता कार्यों का जायजा लिया
कुशीनगर: भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकाश मंत्री एके शर्मा पहुंचे। जहां तथागत भगवान बुद्ध का दर्शन कर पूजा-अर्चना कर बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया ।कुशीनगर बुद्धा घाट का निरिक्षण भी किया। नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मियों से मिले और स्वच्छता कार्यों का भी निरीक्षण किया।महापरिनिर्वाण कुशीनगर में पहुंचे नगर विकाश मंत्री एके शर्मा ने घाट की साफ-सफाई और हिरण्यावती नदी को निर्मल बनाये रखने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिया l इस मौके पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम द्वारा बुद्धा घाट पर कराए गए कार्यों के सम्बन्ध में विधिवत जानकारी दी गई।मंत्री शहरी विकास एवं ऊर्जा,एके शर्मा एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी द्वारा हेतिमपुर में बने नव निर्मित मुक्तिधाम का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।मंत्री शहरी विकास एवं ऊर्जा एके शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि चेयर मैन के रूप में श्री मोहन वर्मा द्वारा कराए गये ये कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत है। उन्होंने कहा कि इस कार्य की तुलना नही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी इस तरह के कार्य कराने के लिए लगातार प्रयासरत रहा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.