ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बोला- मैं 5000 रुपए महीने की नौकरी करता, 6000 का चालान कहां से भरुं

शामली: शामली जिले में थानाभवन कस्बा क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान वहां से एक संविदाकर्मी लाइन मैन गुजरा। पुलिसकर्मियों ने हेलमेट और नंबर प्लेट न पड़ी होने पर उसका चालान काट दिया। संविदाकर्मी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह लाइन चेक कर रहा है इसलिए हेलमेट नहीं लगाए है और नंबर प्लेट लगवाने के लिए जा रहा है। इसी बात से नाराज संविदाकर्मी ने थाने का की बिजली काट दी।चरथावल तिराहे पर पुलिस कर रही थी चेकिंगशामली जिले के थानाभवन कस्बा क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में लाइनमैन पुलिस थाने की बिजली काटता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि थानाभवन में बिजली घर पर तैनात संविदा कर्मी लाइनमैन मेहताब का चरथावल तिराहे पर मोटरसाइकिल पर चालान काट दिया। जिसमें पुलिस द्वारा उसका ₹6000 का जुर्माना लगाया गया। जिसके बाद उसने आक्रोश में आकर थाने का बिजली बिल बकाया होने पर अपना गुस्सा थाने की बिजली काट कर दिखाया है।लाइन देख कर आ रहा था लाइन मैनवीडियो की पड़ताल की गई तो संविदा कर्मी लाइनमैन का कहना है कि उसकी तनख्वाह ₹5000 है और उसका ₹6000 का चालान काट दिया गया। वह मोटरसाइकिल पर लाइन चेक करने के बाद आ रहा था उसने हेलमेट नहीं पहना था। ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक लिया और हेलमेट के लिए कहा उसने कहा कि मैं विद्युत लाइन देख कर आया है आगे से वह हेलमेट का इस्तेमाल करुगा और नियमों का पालन करुगा, लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए उसका चालान काट दिया की विद्युत विभाग के कर्मचारी लूट का खसोट करते हैं अधिक बिल भेजते हैं और विद्युत कर्मचारी है तो चालान जरूर काटे जाएंगे।बिजलीकर्मियों में कार्यप्रणाली से आक्रोशजबकि उसके सामने ही कई लोगों को उन्होंने बिना चालान काटे भी छोड़ दिया। हालाकि की घटना से यह बात तो बनती है कि एक ₹5000 की नौकरी करने वाला व्यक्ति ₹6000 के चालान को कैसे भुगतेगा। वहीं यह कहना कि अगर विद्युत कर्मचारी है तो चालान जरूर काटा जाएगा यह भी चर्चा का विषय बना है और विद्युत कर्मचारियों में पुलिस की इस कार्यप्रणाली से आक्रोश बना है। वही विद्युत कनेक्शन कटने से थाने में पुलिस कर्मचारी गर्मी का सामना कर रहे हैं। इस मामले में थाना अध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि थाने की बिजली काटने का कोई मामला हमारी जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा है तो दिखा लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.