मणिमहेश यात्रा पर आए थे पिता-पुत्र, एक महीने में 4 लोग गंवा चुके जान
बैजनाथ। हिमाचल के चंबा स्थित भरमौर में चल रही मणिमहेश यात्रा के दौरान मंगलवार को एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु की मौत गौरी कुंड के पास हुई है। शव को NDRF की टीम द्वारा भरमौर हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। इससे पहले सोमवार को भी गौरी कुंड के पास एक अज्ञात शव मिला था।मृतक की पहचान श्यामलाल (75) निवासी शीतला मंदिर मकान नंबर 720 होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। घटना के बारे में मृतक के पुत्र अंकुश जैन को अवगत करा दिया गया है। वह भी अपने पिता के साथ मणिमहेश यात्रा के लिए आया था। श्यामलाल की मौत किन कारणों से हुई है। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक का बेटा भरमौर से वापस चल दिया है।वहीं, मणिमहेश यात्रा के दौरान एक महीने में अभी तक 4 लोगों की जान चली गई हैं। जिसमें एक मां-बेटी शामिल हैं। वहीं, सोमवार को मिले अज्ञात शव की पहचान छोटे लाल (20) पुत्र स्वामी नाथ विला टिकिमापुर पचरोड़ बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को मिले शव को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.