टेंडर घोटाले का मुख्यारोपी तेलूराम कभी आशू से नहीं मिला; कोर्ट में बोला-उसे टार्चर किया जा रहा
लुधियाना: सांसद रवनीत सिंह बिट्टू जानकारी देते हुए।लुधियाना में ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को विजिलेंस ने मंगलवार को 4 बजे के करीब कोर्ट में पेश किया। दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद कोर्ट ने आशू को 27 अगस्त तक विजिलेंस के रिमांड पर भेज दिया।जज के सामने बोला- मुझे करंट लगा रहेजानकारी देते हुए सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि अदालत में हुई बहस के बाद तेलू राम के वकील ने बताया कि तेलूराम ने जज साहिब के सामने कहा है कि वह भारत भूषण आशू को जानता तक नहीं। उसे करंट लगाया जा रहा है और उससे जबरी डायरी बनवाई जा रही और मारपीट हो रही है।बिट्टू ने कहा कि विजिलेंस की कार्रवाई में वह कोई विघन नहीं डाल रहे। आज आशू का 4 दिन का रिमांड मिला है। वहीं तेलूराम का भी अदालत को 2 दिन का रिमांड मिला है। बिट्टू ने कहा जिस तेलूराम को इतने दिन से मारपीट करके आशू का नाम उगवाया गया था आज वह तेलूराम सच बोल गया कि वह आशू को जानता नहीं जिससे सीधा-सीधा साबित होता है कि विजिलेंस धक्केशाही कर रही है।कोर्ट से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू का 4 दिन का रिमांड मिलने के बाद विजिलेंस दफ्तर ले जाते हुए अधिकारी।4 दिनों में कई तेलूराम पैदा करेगी विजिलेंससांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि 27 अगस्त तक भारत भूषण आशू का रिमांड पुलिस को मिला है। उन्हें पूरा अंदेशा है कि विजिलेंस अब तेलूराम जैसे कई ठेकेदार सामने फर्जी लाएगी। वहीं कई जमीनों को भी आशू के साथ जोड़ा जाएगा। कई पुराने मामलों की फाइलें भी इधर से उधर करवाई जाएगी। बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस आम आदमी पार्टी की बदलाखोरी नीति से डरने वाली नहीं। कांग्रेस के नेता सच्चे सिपाही है।क्या था मामलाबता दें कि आशू को सोमवार को सैलून से बाल कटवाते समय गिरफ्तार किया गया था। उन्हें प्राथमिक उपचार भी दिया गया। आशू के खिलाफ राज्य विजिलेंस को गुरप्रीत सिंह ने शिकायत दी थी कि आशू ने अपने कुछ चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर वितरण में घपलेबाजी की है।वहीं शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने IPC की धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120- बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7,8,12,13 के तहत आशू पर FIR नंबर 11 थाना लुधियाना में दर्ज कराई। इस मामले में ठेकेदार तेलू राम, जगरूप सिंह और सन्दीप भाटिया व गुरदास राम एंड कंपनी के मालिक/ भागीदारों के नाम शामिल हैं। ठेकेदार तेलूराम पुलिस गिरफ्त में है, जिसमें पूछताछ में भारत भूषण आशू का नाम लिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.