2 घंटे बंद रखा; DEO के आश्वासन पर खोला; बोले- पढ़ाई खराब हो रही, पेपर देने हैं
रोहतक: गांव मायना में स्कूल पर ताला लगाकर प्रदर्शन करते विद्यार्थी व ग्रामीणहरियाणा के रोहतक जिले के गांव मायना स्थित स्कूल में टीचरों की कमी के चलते ग्रामीण व विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। टीचरों की संख्या पूरी करने की मांग को लेकर सुबह स्कूल में ताला लगा दिया। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।बता दें कि मंगलवार को भी ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने टीचरों की कमी के मुद्दे पर विरोध जताया था। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक दो घंटे स्कूल बंद रहा, जिसकी सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी खुद गांव मायना में पहुंचे, जहां पर DEO ने जल्द ही टीचरों की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया।इसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोला। वहीं ताला खुलने के बाद स्कूल सुचारू रूप से लग पाया। सरपंच दिनेश कुमार, पवन, जयदीप, नरेंद्र व राजेश ने मायना स्कूल में टीचरों की कमी को लेकर विरोध जताया। स्कूल में कक्षा पहली से 12वीं तक गांव के करीब 250 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं, जबकि स्कूल में 5 टीचरों (हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान व कंप्यूटर) की कमी है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए ग्रामीण विरोध करने को मजबूर हुए हैं। अधिकारियों से भी टीचरों की कमी दूर करने के लिए मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कमी को दूर नहीं किया गया। साथ ही चेतावनी दी कि प्रशासन व सरकार जल्द से जल्द टीचरों की कमी को दूर करे, नहीं तो वे कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.