ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अपने राज्यों में सरकारी दफ्तरों से गांधी की तस्वीर हटाने वाले गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं : अशोक गहलोत

अहमदाबाद| राजस्थान के मुख्यमंत्री और गुजरात कांग्रेस समिति के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक गहलोत ने आज कहा कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल के गुजरत में आज ऐसे लोग चुनाव प्रचार करने की हिम्मत कर रहे हैं जिन्होंने अपने राज्यों में सरकारी कचहरी से गांधी जी की तस्वीर हटा दी है| गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव गांधी भवन में पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों, लोकसभा प्रभारी, जिला-तहसील कांग्रेस संगठन के प्रमुखों को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि आगामी चुनाव कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ेगी| पिछले 27 वर्ष से कांग्रेस गुजरात में सत्ता में नहीं है, इसके बावजूद जनता की आवाज मजबूती और हिम्मत के साथ उठ रही है| दूसरी ओर अपने राज्यों में सरकारी दफ्तरों से गांधी की तस्वीर हटाने वाले लोग गांधी और सरदार के गुजरात में चुनाव प्रचार करने की हिम्मत कर रहे हैं| गुजरात की जनता ऐसे अवसरवादी लोगों की लुभवानी घोषणा और वादों पर भरोसा नहीं करेगी| कांग्रेस के गुजरात में शिक्षा क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज, स्वास्थ्य क्षेत्र में प्राथमिक, सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र, सरकारी अस्पताल, सिविल अस्पताल, कृषि क्षेत्र में किसान, सिंचाई के अलाव बंदरगाह, जीआईडीसी, बड़े उद्योगों, रोड-रास्ते समेत विभिन्न क्षेत्रों में जो काम किए थे वह बोलेंगे और आगामी दिनों में कांग्रेस जनहित योजनाएं लाकर गुजरात में जनता सरकार स्थापित करेंगे| कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस की हिम्मत उसके कार्यकर्ता हैं| कांग्रेस का नेतृत्व गुजरात को लेकर कटिबद्ध है और इसीलिए अशोक गहलोत को गुजरात के बतौर वरिष्ठ निरीक्षक भेजा गया है| भाजप ईडी का उपयोग कर इलेक्शन डिपार्टमेंट के तौर पर काम कर रही है| भूतकाल में आजादी की लड़ाई में कई लोग अंग्रेजों के साथ जुड़े थे और वर्तमान में भी अंग्रेजों की विचारधारा का अनुशरण करने वाले लोग डरा-धमकाने समेत विभिन्न हथकंडे अपनाकर लोकतांत्रिक रूप से चुने गए लोगों को तोड रहे हैं| गुजरात कांग्रेस आगामी चुनाव में राज्य की सभी 182 सीटों पर मजबूती के साथ लड़ेगी| अशोक गहलोत और केसी वेणुगोपल ने कहा कि आज देश में संविधान, लोकतंत्र खतरे हैं ऐसे में देश के एकसूत्र में जोड़ने के लिए कांग्रेस द्वारा देशभर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का प्रारंभ किया जाएगा| गुजरात विधानसभा चुनाव समेत भारत जोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत 5 सितंबर को राहुल गांधी गुजरात आएंगे और कांग्रेस कार्यकर्ता समेत बूथ की जिम्मेदारी निभा रहे साथियों को संबोधित करेंगे|

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.