ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अटल ब्रिज के उद्घाटन के बाद मां से मिलने पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। कल उन्होंने अहमदाबाद में साबरमती नदी पर ‘अटल ब्रिज’ का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी अपनी मां हीराबा मोदी से मिलने गांधीनगर पहुंचे। समाचार एजेंसी अनुसार, उनके छोटे भाई पंकज मोदी ने कहा कि पीएम मोदी ने देर शाम अपनी मां से मुलाकात की और अहमदाबाद में खादी उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उनके साथ लगभग आधा घंटा बिताया। प्रधानमंत्री आज भी कई कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

पीएम मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद में खादी उत्सव कार्यक्रम के दौरान पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों के लिए ‘अटल ब्रिज’ का उद्घाटन किया। उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। पीएम मोदी ने कहा, ”गांधीनगर और गुजरात ने अटल जी को बहुत प्यार दिया है। 1996 में अटल जी ने गांधीनगर से रिकॉर्ड मतों के साथ लोकसभा चुनाव जीता था। यह पुल यहां के लोगों की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.