ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

12 जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर बिहार के 12 जिलों में झमाझम बारिश होगी। एक दो स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है। बारिश होने पर गंगा नदी तबाही ला सकती
बिहार में अगले दो दिनों तक मानसून काफी सक्रिय रहेगा। मानसून की सक्रियता से गंगा नदी के तटीय इलाके में अगले दो दिनों तक 12 जिलों में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। शनिवार शाम से राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है। रात में कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। इन जिलों में आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग के अलर्ट पर आपदा प्रबंधन विभाग ने तैयारी का दावा किया है। गंगा नदी पहले से ही उफान पर है। बारिश हुई तो पटना, बेगूसराय समेत कई जिलों में तबाही आ जाएगी।

इन जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए पूर्वानूमान जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर बिहार के 12 जिलों में झमाझम बारिश होगी। एक दो स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है। राज्य के  गोपालगंज, सिवान, सुपौल, बांका, भागलपुर, अररिया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और सुपौल में दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है।  कटिहार, भागलपुर, बांका, पूर्णिया में सोमवार को झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन जिलों के निवासियों को सचेत रहने की चेतावनी दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.