ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

PM मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन

गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुज में 3KM तक रोड शो किया। इस दौरान पारंपरिक नृत्य के साथ लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री इसके बाद वहां स्मृति वन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

‘स्मृति वन’ 26 जनवरी, 2001 को गुजरात में आए भूकंप में मारे गए करीब 13,000 से अधिक लोगों को श्रद्धांजलि के रूप में कच्छ जिले के भुज कस्बे के पास भुजियो पहाड़ी पर बनाया गया एक म्युजियम है। इस म्युजियम की परिकल्पना पीएम मोदी ने उस समय की थी, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। ‘स्मृति वन’ 470 एकड़ के क्षेत्र में बनाया गया है।भुज में भुजियो डूंगर के ऊपर 470 एकड़ में फैला स्मृति वन मेमोरियल प्रोजेक्ट बनाया गया है। संग्रहालय में आठ ब्लॉक हैं जिनके विशिष्ट नाम हैं और प्रत्येक ब्लॉक अपने नाम के आधार पर आगंतुकों को विशिष्ट आकर्षण प्रदान करता है। स्मारक में भूकंप के दौरान जान गंवाने वाले 12,932 पीड़ितों की नेम प्लेट होगी।

इसके बाद पीएम भुज में करीब 4400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें सरदार सरोवर परियोजना की कच्छ शाखा नहर भी शामिल है। इस नहर की कुल लंबाई लगभग 357 किमी है। नहर के एक हिस्से का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने 2017 में किया था और बाकी हिस्से का उद्घाटन अब किया जा रहा है। यह नहर कच्छ में सिंचाई की सुविधा प्रदान करने और कच्छ जिले के भी 948 गांवों और 10 कस्बों में पेयजल उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.