ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इन सपनों को दूसरों से शेयर करना हो सकता है घातक, शुभ फलों की जगह मिलने लगते हैं अशुभ परिणाम

सपनों का दिखना आम बात है. ये सपने कई तरह के संकेत देते हैं. जिनमें भविष्य से जुड़ी बातें भी शामिल होती हैं. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, ये संकेत शुभ अशुभ दोनों प्रकार के हो सकते हैं.ऐसे में बुरे सपने के बारे में किसी को बताना गलत नहीं लेकिन स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपने बताए गए हैं जिन्हें दूसरों को कभी नहीं बताना चाहिए नहीं, उनसे मिलने वाले शुभ परिणामों में कमी हो सकती है. तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे सपने.

चांदी से भरा कलश दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी को सपने में चांदी के आभूषणों से भरा कलश दिखता है तो ऐसे सपने को किसी से कभी साझा न करें. मान्यता है कि सपने में चांदी के आभूषणों से भरा कलश देखने का मतलब है कि आपके आने वाले समय में जीवन की सभी बाधाएं कष्ट दूर होने वाले हैं.

फूलों का बगीचा देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में लाल फूलों का बगीचा या प्रकृति से जुड़ी अन्य चीजें जैसे नदी, पहाड़, पेड़-पौधे आदि दिखाई देना बहुत शुभ माना जाता है. इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है. इसलिए इस सपने के बारे में भी किसी से बातचीत न करें अन्यथा उस शुभ फल का असर कम हो जाता है.

मछली दिखाई देना
यदि आपने सपने में पानी में मछली को तैरते हुए या स्वयं को अथवा किसी को मछली पकड़ते हुए देखा है तो यह भी शुभ परिणाम मिलने का संकेत होता है. ऐसा सपना अचानक धन प्राप्ति की तरफ इशारा करता है. लेकिन स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ध्यान रखें ऐसे सपने का जिक्र दूसरे लोगों से ना करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.