ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एशिया कप 2022 मे भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 

भारत और पाकिस्तान के टी20 रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक 9 टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें से 6 बार भारत ने जीत दर्ज की है तो 2 ही बार पाकिस्तान जीत पाया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच का इंतजार दोनों मुल्कों के फैंस बेसब्री से कर रहे थे। आखिरी बार यह दोनों टीमें इसी मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान भिड़ी थी, उस दौरान बाबर आजम की टीम ने भारत को 10 विकेट से धोया था। ऐसे में आज रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया की नजरें हिसाब चुकता करने पर होगी। दोनों टीमों के टी20 रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालें तो भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक 9 टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें से 6 बार भारत ने जीत दर्ज की है तो 2 ही बार पाकिस्तान जीत पाया है। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एक मैच टाई हुआ था और भारत ने बॉल आउट में उस मैच को जीता था। आइए भारत बनाम पाकिस्तान हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर नजर डालते हैं भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2022 का दूसरा मैच भारतीय समय के अनुसार रात 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.