ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

झारखंड में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का बढ़ा कहर 

झारखंड में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर बढ़ गया है। बड़े पैमाने पर इससे सूअरों की मौत हो रही है। अबतक संक्रमण की वजह से करीब 600 सूअर मर चुके हैं। पशुपालन निदेशालय ने टोल फ्री नंबर जारी किया है।
राज्य में बड़े पैमाने पर हो रही सूअरों की मौत का कारण अफ्रीकन स्वाइन फीवर ही है। इसका खुलासा भोपाल स्थित आईसीएआर के नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज के लैब ने किया है। लैब में 22 सैंपल की जांच हुई, जिसमें सभी में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि हुई है। इस फीवर की पुष्टि होने के बाद पशुपालन निदेशालय ने टोल फ्री नंबर 18003097711 जारी किया है।
पशुपालन निदेशक ने कहा कि राज्य में कहीं भी सूअरों की असामान्य मृत्यु हो रही हो तो निदेशालय स्थित नियंत्रण कक्ष के टेलीमेडिसिन टोल फ्री नंबर 18003097711 पर सूचित करें। नियंत्रण कक्ष सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलता रहेगा। राज्य में अफ्रीकन स्वाइन फीवर से करीब 600 सूअरों की मौत हो चुकी है। चिंता की बात यह है कि कांके स्थित राज्य सरकार के सूअर फार्म के बाद यह संक्रमण बीएयू के सूअर फार्म में भी पहुंच चुका है।
फार्म इंचार्ज रविंद्र कुमार के अनुसार यहां अबतक लगभग डेढ़ दर्जन सूअरों की मौत हो चुकी है, जबकि राज्य सरकार के फार्म में लगभग 500 सूअरों की मौत हो चुकी है। बता दें कि अगस्त के शुरूआत में सबसे पहले खलारी के कई गांवों में दर्जनों सूअरों की मौत हुई थी। लेकिन फिलहाल खलारी में यह बीमारी नियंत्रण में है। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों सूअरों की मौत तो हुई है,

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.