ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

बिहार की राजधानी पटना, गया, पूर्णिया, अररिया, औरंगाबाद, गोपालगंज समेत अन्य जिलों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। वहीं, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे कुछ शहरों में तेल की कीमतों में हल्की गिरावट आई है। पटना में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 17 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। गया में पेट्रोल के भाव में 12 पैसे और डीजल में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

पूर्णिया में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 1 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इसके अलावा अररिया,अरवल, औरंगाबाद, आरा, दरभंगा, गोपालगंज, जहानाबाद, भभुआ, कटिहार, बिहारशरीफ, सीवान, सीतामढ़ी, हाजीपुर और बेतिया में भी पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़े हैं। हालांकि भागलपुर में पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे और डीजल में 82 पैसे प्रति लीटर की कमी आई। मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 4 पैसे और डीजल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। इसके अलावा बांका, सासाराम, समस्तीपुर और छपरा में भी तेल के दाम घटे हैं। बेगूसराय, मोतिहारी, जमुई, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, शिवहर और शेखपुरा में पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.