ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भिवानी के गांव नाथुवास के राजेश का जोरदार स्वागत होगा; खेल प्रेमियों में उत्साह

भिवानी: राजेश दलाल मेडल के साथ।देशां म देश हरियाणा, जित दूध दही का खाणा। दूध-दही और चूरमा खाने से शौकीन हरियाणा के खिलाड़ियों ने बीते दिनों हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर यह बता दिया है कि हरियाणा के खिलाड़ी किसी भी खेल में पदक हासिल करने से नहीं चूकते। इसी कड़ी में अब भिवानी के एक और खिलाड़ी राजेश दलाल ने राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भिवानी जिला का नाम रोशन किया है।राजेश दलाल की जीत से भिवानी जिला के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। नेशनल कराटे टीम कोच अनिल श्योराण ने बताया कि बीते 18 से 20 अगस्त को चेन्नई के तमिलनाडु में सीनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैम्पियनशिप में जिला के गांव नाथुवास के खिलाड़ी राजेश दलाल ने तमिलनाडु को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।उन्होंने बताया कि खिलाड़ी राजेश दलाल स्थानीय कोंट रोड़ स्थित भारत मार्शल आर्ट एकेडमी का खिलाड़ी है। कोच अनिल श्योराण ने बताया कि हरियाणा व भिवानी की मिट्टी की मिट्टी ने अनेक खिलाड़ियों को पैदा किया है, जिन्होंने कई बार राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि राजेश दलाल एक मेहनती खिलाड़ी है, जो रोजाना कड़ा अभ्यास करता है तथा उसका सपना अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश को स्वर्ण पदक दिलाना है। कोच ने कहा कि राजेश दलाल का भिवानी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.