आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन केसरिया सॉन्ग गाकर जीत लिया दिल
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। दोनों एक्टर्स अपनी टीम के साथ प्रमोशन के लिए IIT बॉम्बे पहुंचे। इस इवेंट में आलिया ने फिल्म का केसरिया सॉन्ग गाकर स्टूडेंट्स का दिल जीत लिया। आलिया का गाना गाते हुए यह फोटो सामने आया है। फोटो में उनके साथ रणबीर कपूर भी साइड में बैठे नजर आ रहे हैं। बता दें, आलिया इससे पहले भी कई सॉन्ग्स गा चुकी हैं। उन्होंने समझावां और इक कुड़ी जैसे बॉलीवुड सॉन्ग्स गाए हैं। फैंस आलिया की आवाज की तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, आलिया की आवाज बहुत अच्छी है। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें प्रेग्नेंसी में इतनी मेहनत करने के लिए भी अप्रीशिएट किया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.