ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फैंस ने अपने सिंगर के लिए कैंडल्स जलाकर उठाई इंसाफ की मांग

अमृतसर: सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकालते हुए फैंस।पंजाब के अमृतसर में गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इंसाफ के लिए रविवार को फैंस ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान काफी संख्या में मूसेवाला के समर्थक पहुंचे। नावल्टी चौक से शुरू हुआ कैंडल मार्च कंपनी गार्डन में खत्म हुआ। फैंस ने सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा के आगे मोम बत्तियां जगाकर आत्मिक शांति की प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।कैंडल जला दी गई सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि।सिद्धू मूसेवाला के फैन व कैंडल मार्च के आयोजक करण वोहरा ने बताया कि वह बीते कुछ सप्ताह से सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने व इंसाफ के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे। उन्होंने किसी को भी पर्सनली इसके लिए नहीं बुलाया। सोशल मीडिया पर भेजे गए संदेश के बाद लोग खुद आज कंपनी गार्डन में इकट्‌ठा हुए और सिद्धू मूसेवाला के लिए कैंडल जलाई।हत्यारों को पकड़ सजा देने की मांगकंपनी गार्डन में इकट्‌ठा हुए फैंस ने पुलिस प्रशासन से बेटे के लिए इंसाफ मांगा। नावल्टी चौक से शुरु हुआ कैंडल मार्च कंपनी गार्डन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा। फैंस ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बेशक हत्यारों को पकड़ लिया है, लेकिन अन्य लोगों की जान बचाने के लिए भी पुलिस को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने इस दौरान विदेश में बैठे गैंगस्टर्स पर भी जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.