ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सोने-चांदी के जेवर सहित 3 लाख का सामान लेकर भागे चोर, जांच शुरू

विदिशा: जगन्नाथ पुरी मार्नौरा में बीती रात चोरों ने लगभग आधा दर्जन मकानों में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घरों में रखा नगदी जेवरात चोर चुरा ले गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।ग्यारसपुर के मनोरा में चोरो बीती रात आधा दर्जन से अधिक घरों के ताले तोड़कर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं तीन लोगों ने चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। जबकि कई लोगों के घरों के ताले टूटे थे। जिनमें संजू सेन के घर के ताले तोड़कर 2 लाख रुपए के मशरुका की चोरी हुई। वहीं, राम सिंह कुशवाह के घर में घुस कर पेटी चुरा ले गए। जिसमें 5 हजार रूपए सहित घर के सामान पर हाथ साफ कर दिए। वहीं ओमकार कुशवाहा के घर से सूटकेस का ताला तोड़कर कीमती जेवर और अनाज की टंकी में रखे नगदी और आभूषण चुराकर चंपत हो गए। चोरी की वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की बाद में FSL की टीम को बुलाकर पड़ताल शुरू कर दी। अब पुलिस ने 457 और 380 धाराओं के अंतर्गत मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.