करीना कपूर खान अपनी ओटीटी डेब्यू फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं
करीना कपूर खान अपनी ओटीटी डेब्यू फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो जयदीप अहलावत और विजय वर्मा जैसे कलाकार के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी। अब उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म पर उत्सुकता जताई है।
अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने बेबाक अंदाज और लुक के चलते चर्चा में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले सोशल मी़डिया पर भारी विरोध झेलना पड़ा था। लाल सिंह चड्ढा रिलीज होते की बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई, जिसके चलते मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
अब करीना कपूर खान ने अपने ओटीटीट डेब्यू को लेकर खुशी जाहिर की है। साथ ही बताया है कि वो अपने डेब्यू को लेकर खासी उत्साहित हैं। अपने डेब्यू को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, आज के दिनों में ओटीटी बहुत ही बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। बड़ा से बड़ा कलाकार इन प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनना चाहता है। मैं भी उन्हीं में से एक हूं, अच्छा लगता है कि अब हमारे कंटेंट सिर्फ देश भर में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में देखे जा रहे हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.