ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

6 शहरों में कंपनी स्थापित करेगी अडानी ग्रुप ने बनाया एक प्लान 

अडानी ग्रुप की कंपनी अडानीकनेक्स की योजना 10 साल में 1,000 मेगावॉट के डाटा केंद्र बनाने की है। यह देश में उद्योग के मौजूदा आकार का दोगुना है कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अडानीकनेक्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं डाटा केंद्र कारोबार प्रमुख संजय भूटानी ने कहा कि कंपनी के पहले सात डाटा केंद्र मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे में बनाए जाएंगे।
भूटानी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम 1,000 मेगावॉट के डाटा केंद्र बना रहे हैं। अभी उद्योग का आकार 550 मेगावॉट है। हमारी कारोबारी योजना अगले एक दशक में 1,000 मेगावॉट के डाटा केंद्र बनाने की है।’’ डाटा केंद्रों की क्षमता का आकलन उनके द्वारा खपत की जाने वाली बिजली के आधार पर किया जाता है। बाजार शोध कंपनी एरिज्टन के अनुसार, 2021 में भारत में डाटा केंद्रों का बाजार 447 मेगावॉट था। यह मूल्य के हिसाब से 10.9 अरब डॉलर बैठता है।
भूटानी ने बताया कि पहले सात डाटा केंद्र छह शहरों में स्थापित किए जाएंगे जिनकी क्षमता 450 मेगावॉट की होगी। ये अगले तीन साल में अस्तित्व में आएंगे। वहीं 550 मेगावॉट के अन्य डाटा केंद्र दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में खोले जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.