ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ठरवा माजरी के खेतों से चोरी कर रहा था ट्यूबवेल की केबल; मौके पर दबोचा

अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले में ट्यूबवैल की केबल चोरी करता हुआ चोर पकड़ा गया। ग्रामीणों ने चोर की मौके पर खूब धुनाई की, जबकि दूसरा आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। मामला अंबाला के गांव ठरवा माजरी का है। ग्रामीणों द्वारा पीटने पर घायल हुए चोर को अंबाला सिटी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी की पहचान गांव मोहड़ी निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है।खेतों से चोरी हो रही ट्यूबवैल की केबलठरवा माजरी निवासी जसमीत सिंह ने बताया कि खेतों से बहुत ज्यादा ट्यूबवैल की केबल चोरी हो रही है। उसकी ट्यूबवैल की मोटर खराब हो गई थी। ठीक कराने के लिए मोटर को बाहर निकाला हुआ था। वे कुछ समय के लिए अपने घर आ गया था। थोड़ी देर बाद जाकर देखा तो प्रवीण कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ ट्यूबवैल की तार चोरी कर रहा था। उन्होंने मौके पर ही प्रवीण को दबोच लिया, लेकिन उसका साथी फरार हो गया।पुलिस के हवाले किया चोरग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल, आरोपी का सिविल अस्पताल अंबाला सिटी में इलाज चल रहा है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.