ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस के नेता के बेटे की सड़क हादसे में मौत

कोलकाता के किद्दरपुर इलाके में हुए एक सड़क हादसे में तृणमूल कांग्रेस के नेता राम प्यारे राम के बेटे राम किंकर राम (38) की मौत हो गई। तेज रफ्तार में विपरीत दिशा में आ रहा एक ट्रक उनकी कार पर पलट गया। और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ट्रक चालक और उसका सहायक फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8.40 बजे राम किंकर राम अपनी कार में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। बाबूबाजार के पास अनियंत्रित होकर ट्रक उनकी कार पर पलट गया। घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि राम किंकर राम उसमें बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने क्षतिग्रस्त कार से उनके शव को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कार से निकाला गया। एसएसकेएम अस्पताल में उन्हें ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक और उसके सहायक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। किद्दरपुर बाबूबाजार इलाके में बंदरगाह सड़क एसएमपी के दायरे में आती है। प्रवक्ता संजय मुखर्जी ने कहा, “बंदरगाह के अध्यक्ष ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.