ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रबी की फसल की रूकी ग्रोथ, पानी से भरे खेत, नुकसानी के आंकलन में हो रही दिक्कत

नीमच: जिले में बीते 5 दिनों से बारिश थमी हुई, लेकिन विडंबना यह है कि बारिश के कारण रबी की फसल की ग्रोथ भारी प्रभावित हुई है, जिसमें भी खासकर सोयाबीन और मक्का पर खासा असर पड़ा है। इधर राहत आयुक्त के निर्देश पर जिले में नुकसानी का आंकलन तो आरंभ हो चुका है, लेकिन पानी से भरे खेतों में सर्वे करने में दिक्कत हो रही है।गौरतलब है कि पिछले दिनों पूरे प्रदेश में भारी बारिश हुई थी। लगातार बारिश के कारण नदी, नाले उफान पर आ गए थे और तालाब और बांधों ने अपने किनारे छोड़ दिए थे। इधर खेतों में भी पानी भर गया था, जिसकी निकासी के लिए किसानों के प्रयास धूमिल साबित हुए थे।वर्तमान में भी हालात यह है कि भले ही बीते 5 दिनों से बारिश थमी हुई है, लेकिन खेतों में पानी भरा हआ है। ऐसे में राहत आयुक्त के निर्देश पर फसल नुकसानी के सर्वे में भारी दिक्कत हो रही है। अधिकारियों के अनुसार शासन कै निर्देश पर राजस्व,कृषि और ग्रामीण विकास विभाग का अमला सर्वे में जुटा हुआ है, पर सर्वे के दौरान सबसे अधिक दिक्कत तालाब बन चुके खेत हो रहे हैं। इधर किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से खेतों’ में पानी भरा हुआ है और फसलें गल चुकी है, जिसके कारण फसल में ग्रोथ नहीं हो पा रही है ।आने वाले 7 दिनों में हो जाएगा सर्वेअधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह कहना संभव नहीं है कि नीमच जिले में बारिश से कितना नुकसान हुआ है, लेकिन आने वाले 7 दिनों में सर्वे पूरा होते ही नुकसानी के आंकडे सामने आ जाएंगे अधिकारियों ने बताया कि रबी की फसल के आरंभ में ये लग रहा था कि इस बार उत्पादन अच्छा होगा, लेकिन लगातार बारिश के कारण फसल की जड़ गल चुकी है, जिसने पौधों की ग्रोथ याने बढ़वार को रोक दिया है। अब अगर बारिश नहीं होती है तो, कुछ उम्मीद है, लेकिन बारिश होती हैं तो किसानों को नुकसान होगा, जिसका असर उत्पादन पर भी पड़ेगा।वहीं कृषि कल्याण उप संचालक दिनेश मंडलोई का कहना है कि वर्तमान में राजस्व, कृषि और पंचायत विभाग संयुक्त रूप से फसल नुकसानी के सर्वे में जुटा हुआ है। नुकसान कितना हुआ है,यह सर्वे पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन आरंभिक तौर पर यह जरूर कह सकते हैं कि खेतों में बारिश का पानी भरा होने से सर्वे में दिक्कत हो रही है। साथ ही पानी के कारण फसल की ग्रोथ पर भी असर पड़ा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.