ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खेत में फसल के बीच पड़ा था शव, शरीर में चोट के भी निशान

राजनांदगांव: इस तरह से मिली थी युवक की लाशछत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक युवक की कीचड़ में सनी हुई लाश मिली है। उसके शरीर में चोट के भी निशान हैं। यही वजह है कि उसकी हत्या की आशंका जताई जारी है। युवक का शव एक खेत में फसल के बीचों-बीच पड़ा हुआ था। मामला सुरगी चौकी क्षेत्र का है।मोखला गांव में मंगलवार दोपहर को कुछ लोग काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने फसल के बीचों बीच कीचड़ में एक शव देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची थी। पुलिस ने शव की पहचान लखोली निवासी आकाश रंगारी(27) के रूप में की है। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखा, तो शरीर में कई जगह पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि युवक की धारदार हथियार से वारकर हत्या की गई है। इसके बाद शव को फेंक दिया गया है। फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ ज्यादा जानकारी सामने आ सकेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.