ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मूसा गैंग के है सदस्य,कई थानों में मामले है दर्ज,9 पिस्तौल,61 रौंद व तेजधार हथियार बरामद

लुधियाना: खन्ना पुलिस के उच्चाधिकारी पकड़े गैंगस्टरों के बारे जानकारी देते हुए।पंजाब के लुधियाना में कस्बा खन्ना की पुलिस ने 12 ऐसे गैंगस्टरों को दबोचा है जिन पर पंजाब के विभिन्न थानों में मामले दर्ज है। पकड़े गए आरोपी नेशनल हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों ने अभी तक दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी हथियारों के बल पर लोगों के वाहन रुकवा लेते थे और हवाई फायर करके या तेजधार हथियार दिखा लोगों को लूट लेते थे।सीनियर पुलिस कप्तान IPS रवी कुमार और SP (D) प्रज्ञा जैन ने बताया कि थाना सिटी खन्ना को गुप्त सूचना मिली थी कि मूसा गैंग के आरोपी भारी मात्रा में अवैध हथियार व तेजधार हथियार लेकर रोजाना शाम के समय हाईवे पर इक्ट्‌ठे होते है। हाईवे आने जाने वाले लोगों से आरोपी हथियारों के बल पर नकदी व अन्य सामान लूट लेते है।यह भी बताया गया था कि जब कोई राहगीर इनका विरोध करता है तो आरोपी हवाई फायर भी कर देते है। पुलिस ने आरोपियों को खन्ना की पशु मंडी नजदीक से गिरफ्तार किया है।पुलिस द्वारा लूटपाट की वारदातें करने वाले गिरफ्तार किए आरोपी।आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह निवासी मंडी अहमदगढ़,धीरज बाटाट निवासी खन्ना, अमनिंदर सिंह निवासी खन्ना, मनदीप सिंह निवासी समराला रोड़, हरचेत सिंह निवासी खन्ना, अंकुश शर्मा निवासी खन्ना, मनीष कुमार निवासी मंडी गोबिंदगढ़, संदीप कुमार उर्फ बाक्सर निवासी खन्ना, जगविंदर सिंह उर्फ जैम्पी निवासी खेडी नौद सिंह श्री फतेहगढ़ साहिब, रणजीत सिंह उर्फ जीता निवासी समराला, गुरमीत सिंह उर्फ पप्पल निवासी गोबिंदगढ़, लखबीर सिंह उर्फ लक्खा निवासी मलेरकोटला के रूप में हुई है।वहीं दूसरी तरफ एक अन्य मामले में थाना सदर की पुलिस ने शुभम अरोड़ा निवासी मुल्लांपुर दाखा से 1 पिस्तोल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए। है।मूसा गैंग से बरामद हुआ सामानमूसा गैंग के आरोपियों से पुलिस ने 5 पिस्तौल 32 बोर,4 पिस्तोल 315 बोर, 61 रौंद, एक स्विफट कार और I-20 कार, 2 बेसबाल बेट, 2 लोहे की तलवारें, 1 चाकू और 1 लोहे की राड बरामद की है। आरोपियों ने बताया कि वह खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़, खरड़, SAS नगर (मोहाली( आदि शहरों में गैंग आपरेट कर रहे थे।वारदात का तरीकाआरोपी अंधेरे का फायदा उठा हाईवे पर आ जाते। वाहन चालकों को हाथ देर किसी न किसी बहाने रोक लेते। तभी वाहन चालक की घेराबंदी करके हथियार दिखा उससे लूटपाट की वारदात को अंजाम दे देते। आरोपियों पर 1 दर्ज से अधिक मामले दर्ज है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने 5 दिन का रिमांड लिया है ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.