ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ब्रेनवाश कर पत्नी और बच्चों का कराया धर्म परिवर्तन

गुजरात में बनासकांठा के एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों के इस्लाम धर्म अपनाने से अवसाद में आकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। पति की हालत गंभीर है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हरेश सोलंकी की पत्नी और बच्चों को इस्लाम कबूल कराने के लिए कथित तौर पर ‘ब्रेनवाश’ कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सोहेल शेख और उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।पालनपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दो आरोपितों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। बनासकांठा के दीसा तालुका के मलगढ़ गांव के रहने वाले सोलंकी ने कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की असफल कोशिश की। उसका पालनपुर शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रविवार शाम पालनपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सोलंकी के यहां एक नोट बरामद हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.