गारमेंट फैक्ट्री में सिलाई काम के लिए निकली बंपर भर्ती, पहले देंगे प्रशिक्षण, फिर 500 लोगों को रखेंगे काम पर
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गारमेंट फैक्ट्री में सिलाई काम करने के लिए बंपर भर्ती निकली है। सिलाई के लिए पहले 2 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, फिर कुल 500 लोगों की एक साथ भर्ती की जाएगी। सिलाई ऑपरेटरों को हर महीने 3500 से 8000 रुपए तक सैलरी मिलेगी। आवेदन करने के लिए हितग्राही बीजापुर के जिला कौशल विकास प्राधिकरण के कक्ष क्रमांक डी-19 जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।दरअसल, जिला प्रशासन महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिले में गारमेंट फैक्ट्री खोल रहा है। एक ही छत के नीचे 500 लोग एक साथ सिलाई का काम करेंगे। अच्छी बात यह है कि, प्रशासन की इस पहल से लोगों को रोजगार मिलेगा। महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनेंगी। जो आवेदन करेंगे उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद उनकी भर्ती होगी।प्रशिक्षण के बाद भी यदि किसी की भर्ती नहीं हो पाती है तो उन्हें मुफ्त में प्रशिक्षण मिलने से वे बाहर सिलाई का काम कर अपना बिजनेस चला सकते हैं। इच्छुक हितग्राही अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 6260308120, 9407641115, 9343838970 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने यह नंबर भी जारी किए हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.