पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जांच-पड़ताल में जुटी
गोंडा: गोंडा में सीएचसी में भर्ती नवजात की मौत के बारे में जानकारी देता परिजन।गोंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में रविवार को हुई नवजात की मौत दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामला धानेपुर थाना क्षेत्र के रूद्रगाढ़ नैसी गांव का है। यहां सिराज अहमद ने बताया, ” मैंने अपनी पत्नी सायरा बानो को शनिवार की रात प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बजे भर्ती कराया था। मेरी पत्नी ने रात में करीब 1 बजे बेटे को जन्म दिया था। जन्म के समय बेटे की सांस न बराबर चल रही थी। इसलिए डॉक्टरों ने ऑक्सीजन पर रखा था। इस दौरान सभी को बाहर कर दिया था। रात में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के सो जाने पर किसी जंगली जानवर ने मेरे बेटे को नोच डाला, जिससे उसकी मौत हो गई।”यह मुजेहना का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। यहां नवजात की दम घुटने से मौत हो गई है।प्रसूता के भाई ने दर्ज कराई थी रिपोर्टप्रसूता के भाई मोहम्मद हारुन ने धानेपुर थाने में प्रसव स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के भेजा था। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि नवजात बच्चे की मौत दम घुटने के कारण हुई थी।प्रशासन ने आरोपों को कर दिया था खारिजजिला प्रशासन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए जानकारी दी थी कि रात में महिला को मृत बच्चा पैदा हुआ था। उसके बाद रात में ही परिजनों को बच्चे को सौंप दिया गया था। सुबह दोबारा परिजन बच्चे को सीएचसी में लेकर गए। आरोप लगाया गया कि बच्चे के मुंह को किसी जंगली ने नोचा है, जिससे उसकी मौत हो गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.