ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रेन आने पर भी ट्रैक से नहीं हटते लोग; खुले फाटक से निकली गाड़ी; हादसा होने का डर

अमृतसर: ट्रेन आने पर फाटक कर्मचारी भीड़ को ट्रैक खाली करने के लिए कहता हुआ।पंजाब के अमृतसर शहर में बने जिस जोड़ा फाटक पर दशहरे के दिन ट्रेन हादसा हुआ था, उसी फाटक की हालत आज भी वैसी ही है। रोजाना खुले फाटक से ही ट्रेन गुजर रही हैं। सोमवार शाम को भी खुले फाटक से ट्रेन को गुजारना पड़ा। आलम यह था कि एक कर्मी फाटक से गुजर रहे 100 से अधिक वाहनों को हटाने में जुटा रहा, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण ट्रेन को ही ब्रेक लगानी पड़ी।खुले फाटक से ट्रेन के गुजरने का वीडियो वायरल हो गया है। फाटक पर तैनात कर्मी तकरीबन 15-20 मिनट तक फाटक को बंद करने की कोशिश में जुटा रहा, लेकिन वहां से गुजरने वाली भीड़ ने न तो ब्रेक लगाई और न ही ट्रैक खाली किया। अंत में जालंधर की तरफ से आ रही ट्रेन को ही ब्रेक लगानी पड़ी। कर्मचारी ने लोगों से अनुरोध करके गाड़ियां आगे-पीछे करवाईं और ट्रेन को रवाना किया।फाटक पर रूकी ट्रेन के ड्राइवर से बातचीत करते हुए फाटक कर्मी।सबक नहीं लिया, भीड़ हो रही बेकाबूबारिश का पानी जमा होने के कारण पुराना अंडर रेलवे क्रॉसिंग बंद हो चुका, जिसके चलते रेलवे क्रॉसिंग पर भीड़ बढ़ने लगी है। सोमवार शाम भी ऐसा ही हुआ। जालंधर की तरफ से आ रही ट्रेन जोड़ा फाटक तक पहुंच गई, लेकिन फाटक से गुजर रही भीड़ ने अपने वाहनों को नहीं रोका, जिसके चलते फाटक बंद नहीं हो पाया और स्थिति को देख ट्रेन ड्राइवर ने ही ब्रेक लगा दी। लोगों ने पहले हुए हादसे से कोई सबक नहीं लिया है।ट्रैक खाली होने के बाद रवाना हुई ट्रेनवहीं ट्रेन आने पर भी फाटक से लोगों गुजरना जारी रहना देखकर ट्रेन ड्राइवर ने फाटक कर्मी को बुलाया। कर्मी ने ड्राइवर से ट्रैक खाली कराने के लिए दो मिनट का समय मांगा। इसके बाद लोगों से अनुरोध करके गाड़ियों को आगे-पीछे करवाया। ट्रैक खाली होने के बाद ट्रेन को रवाना किया, इस दौरान फाटक खुला ही रहा। ट्रेन ड्राइवर यह देखकर हैरान रहा कि लोगों को ट्रेन का खौफ नहीं है, उल्टा ट्रेन की ही ब्रेक लगानी पड़ी, लोग नहीं रूके।पुलिस सुरक्षा बल भी नजर नहीं आयापहले जोड़ा फाटक पर एक PCR रोजाना खड़ी होती थी, जो ट्रेफिक को कंट्रोल करती थी, लेकिन कुछ समय से वह भी नजर नहीं आ रही। इतना ही नहीं, रेलवे की तरफ से भी भीड़ को काबू करने के लिए कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किया गया हे, जिसके चलते रोजाना खुले फाटक से ट्रेन गुजर रहीं। वहीं रेल अधिकारियों का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है। इसका हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.