मृतक की शिनाख्त नहीं; पोस्टमार्टम में गला दबाकर मारने की पुष्टि; डेढ़ साल पहले मिला था शव
रोहतक: IMT पुलिस थाना रोहतकहरियाणा के रोहतक जिले में करीब डेढ़ साल पहले नहर में मिले अज्ञात शव की पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक मृतक की भी पहचान नहीं हो पाई। अब पुलिस के समक्ष मृतक की शिनाख्त करने से लेकर आरोपी तक पहुंचना चुनौती पूर्ण है।मृतक का शव 19 जनवरी 2021 को दिल्ली बाइपास नहर में मिला था। उस दौरान पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया। वहीं FSL टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है, जिसमें डॉक्टरों ने मौत का कारण गला दबाना बताया है।25-26 वर्षीय युवक का था शवनहर में मिला शव गली सड़ी अवस्था में था। मृतक की उम्र करीब 25-26 वर्ष प्रतीत हो रही थी। IMT पुलिस थाना के SHO कैलाश चंद बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, गला दबाकर हत्या की गई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की शिनाख्त और आरोपी की तलाश के प्रयास जारी हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.