ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मॉडल टाउन का 14 वर्षीय किशोर संक्रमित; तीन साल से जिले में नहीं था कोई केस

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में स्वाइन फ्लू का पहला केस मिला है। गुरुग्राम में हॉस्टल में रहने वाला 14 वर्षीय छात्र स्वाइन फ्लू संक्रमित मिला है। हालांकि फिलहाल किशोर पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। किशोर गुरुग्राम हॉस्टल में ही संक्रमित हुआ था।पानीपत में यह तीन साल में स्वाइन फ्लू का पहला केस है। वर्ष 2019, 2020 और 2021 में जिले में स्वाइन फ्लू का कोई केस नहीं मिला था। पांच फरवरी 2016 को शुगर मिल कॉलोनी से लगे न्यू क्रांति नगर के 35 वर्षीय युवक हरप्रीत सिंह की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। अब सिविल सर्जन ने स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।गुरुग्राम और पानीपत में केस गिनती पर उलझा स्वास्थय विभागमॉडल टाउन निवासी किशोर की 19 अगस्त को निजी लैब में जांच हुई थी। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग एवं गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। दोनों जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों की इस बारे में मोबाइल पर कई बार बात भी हुई।पहले इस केस को गुरुग्राम में गिना जा रहा था, लेकिन किशोर पानीपत का है, इसलिए अब इस केस को पानीपत के रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। 10 दिन तक दोनों जिलों के स्वास्थ्य विभाग अपने यहां केस की गिनती को लेकर उलझे रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम मॉडल टाउन में किशोर के घर जाकर उसकी स्थिति जान चुकी है। फिलहाल किशोर पूरी तरह स्वस्थ है।स्वाइन फ्लू के लक्षणनाक का लगातार बहना, छींक आना, कफ, कोल्ड और लगातार खांसी, मांसपेशियों में दर्द या अकड़न, सिर में भयानक दर्द, नींद न आना, ज्यादा थकान, दवा खाने पर भी बुखार का लगातार बढ़ना, गले में खराश का लगातार बढ़ते जाना।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.