ब्रेकिंग
यमुना एक्सप्रेस-वे पर चल रही थी चेकिंग, डिक्की खुला तो खुली रह गईं पुलिस की आंखें… मिला 12 किलो सोना झारखंड: INDIA गठबंधन में तय हुआ सीट शेयरिंग फॉर्मूला, 30 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस जयपुर: मस्जिद में घुसकर बोले विधायक बालमुकुंद- ये मंदिर है… हंगामा होने पर भागे कटा सिर, एक हाथ और दोनों पैर भी गायब… बेगूसराय में बोरे से मिली टीचर की लाश, 600 रुपये लेकर पटना के ... कृष्ण भजन गाया, भारतीय नृत्य किया पेश… पीएम मोदी का रूस में ऐसे हुआ स्वागत मेरठ के होटल में चल रहा था कसीनो, छापेमारी में लड़कियों संग पकड़े गए 30 लोग, ऑनलाइन बुक हुई थी पार्ट... स्टॉक मार्केट में मचा कोहराम, क्या चीन दे रहा भारत को चुनौती? JPC की बैठक में जमकर हंगामा, बीजेपी सांसद के साथ झड़प में TMC के कल्याण बनर्जी घायल चार पार्किंग की दरें तय, घंटों के हिसाब से शुल्क वसूलेगा निगम 1 लाख लोगों को सरकारी नौकरी, नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के रहने-खाने की व्यवस्था… पढ़िए मोहन कैबिनेट क...

मुंबई के आर्किटेक्ट बनाएंगे डिजाइन, अंतरराष्ट्रीय डेवलपमेंट एजेंसी करेगी फंडिंग

जालंधर: सिविल अस्पताल को विश्व स्तरीय बनाने के प्रस्ताव लेकर आई टीमों के साथ बैठक करते सिविल सर्जन डॉ. रमन और एमएस डॉ. राजीवपंजाब का सबसे बड़ा सिविल अस्पताल जालंधर शीघ्र ही World Class बनेगा। इसमें मरीजों को सारी सुविधाएं भी World Class ही मिलेंगी। सिविल अस्पताल जालंधर को विश्व स्तरीय बनाने की कवायद शुरु हो गई है। आज मुंबई से आई आर्किटेक्ट टीम और अंतरराष्ट्रीय डेवलपमेंट एजेंसी के अधिकारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया।दौरे के दौरान बाहर से आई टीमों ने सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन रमन कुमार के साथ-साथ डॉक्टरों व टेक्निकल स्टाफ के साथ भी मीटिंग की। सिविल सर्जन रमन कुमार ने बताया कि जालंधर के सिविल अस्पताल को World Class बनाने के लिए मुंबई से बॉबी मुखर्जी की आर्किटेक्ट टीम, पंजाब हेल्थ कारपोरेशन मोहाली के अधीक्षण अभियंता (SE) राजिंदर सिंह, जालंधर पीएसएससी के एक्स-ईएन सुखचैन सिंह जालंधर और अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी से कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र सिंह तोमर, राज्य की तकनीकी एकता आए हुए थे।सिविल सर्जन डॉ. रमन शर्मा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव शर्मा द्वारा बुधवार सुबह एमएए कार्यालय में मुंबई से आई टीम के सदस्यों बॉबी मुखर्जी और गुरमीत सचदेव के साथ बैठक की गई। टीम द्वारा सिविल सर्जन डॉ. रमन शर्मा और एमएस डॉ. राजीव शर्मा के साथ अस्पताल का दौरा कर भवन का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।आर्किटेक्ट टीम के साथ पंजाब की टेक्निकल टीम के एसई और एक्सईन सिविल सर्जन के समक्ष बैठक करते हुए।इसके अलावा इंटरनेशनल डेवलपमेंट एजेंसी की टीम के डॉ. शैलेंद्र सिंह व डॉ. एकता ने भी 100 विस्तरों वाले क्रिटिकल यूनिट के संबंध में अस्पताल का दौरा किया गया। इसके बाद दोनों टीमों ने सिविल सर्जन डॉक्टर रमन शर्मा औऱ एमएस डॉ. राजीव श्रमा को अपने-अपने प्रोपोजल के बारे में विस्तार से बताया गया। इंटरनेशनल डेवलपमेंट एजेंसी की टीम ने डॉक्टर रमन औऱ डॉक्टर राजीव के समक्ष 100 विस्तर के क्रिटिकल ब्लाक अलग से बनाने का प्रस्ताव रखा।बता दें कि पंजाब के सबसे बड़े सिविल अस्पताल जालंधर में प्रतिदिन 1500 से लेकर 200 तक मरीज आते है। जबकि 400-500 मरीज रुटीन में अस्पताल में भर्ती होते हैं। सिविल सर्जन डॉ. रमन शर्मा ने कहा कि इस पहल से जालंधर वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से काफी लाभ होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.