ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्वास्थ्य कर्मी को फर्जी फेसबुक आईडी और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर किया बदनाम; 20 लाख मांगे

जींद: हरियाणा के जींद में साइबर पुलिस थाना ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की फर्जी फेसबुक आईडी और इंस्टाग्राम अकाउंट बना कर ब्लैकमेल करने पर युवती सहित 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेल सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है।2017 में हुई थी दोस्तीजींद जिले के उचाना निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध आधार पर कार्यरत है। वर्ष 2017 में उसकी दोस्ती उचाना थाना इलाके की एक युवती से हुई। जो वर्ष 2019 में कोचिंग के लिए रोहतक चली गई। जहां पर उसकी किसी और युवक से दोस्ती हो गई। जिसके बाद उसका युवती से संपर्क नहीं हुआ। लगभग 8 माह के बाद युवती ने दोस्त द्वारा धोखा दिए जाने की बात कही और साथ में माफी मांगते हुए शादी की इच्छा भी जताई।20 लाख रुपए मांगे, यौन शोषण का केसउसने बताया कि उसने शादी से मना कर दिया तो युवती ने 20 लाख रुपए की डिमांड की और रेप के मुकदमे फंसाने की धमकी दी। इस दौरान युवती के परिजनों के फोन आते रहे और डिमांड भी होती रही। जिस पर उसने सुसाइड नोट लिख उसके वॉट्सऐप पर भेज दिया। 14 दिसंबर को 2021 को युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ यौन शोषण के तहत मामला दर्ज करवा दिया।हाईकोर्ट से जमानत मिलीहाई कोर्ट ने जनवरी 2022 में उसे अंतरिम जमानत दे दी। जिसके बाद युवती के परिजनों ने उसके परिवार को बदनाम करने और ब्लैकमेल करने की नियत से फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम पर पोस्ट करनी शुरू कर दी। साइबर थाना ने युवती, उसके भाई अनिल, मां बिमला, उसके गांव के ही अश्विनी के खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेल करने, छवि को धूमिल करने और आई टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.