ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गणेश महोत्सव में पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले-2024 में लोग मोदी की सुनामी देखेंगे

बांदा: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पूजा करने के नन्हे-मुन्नों के साथ फोटो खिंचवाया।बांदा में नूतन बाल समाज के 100 साल पूरा होने पर गणेश महोत्सव हुआ, जिसमें प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की। साथ की बाल गंगाधर तिलक की मूर्ति का अनावरण किया। इसके साथ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और सांसद आरके पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे।100 साल पूरा होने पर गणेश महोत्सवपरिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, “नूतन बाल समाज सौ साल पहले स्थापित था। आज इसका शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। ये हम सब के लिए बड़ा सौभाग्य की बात है। बाल गंगाधर तिलक ने इसी धरती पर गणेश की स्थापना आज से सौ साल पहले की गई थी। जिस प्रकार आज लोगो ने कार्यक्रम किया है। वह प्रशंसनीय है। 10 दिन तक कार्यक्रम चलेगा।”लोग मोदी की सुनामी देखेंगेदयाशंकर सिंह ने कहा, “अभी तो लोगों ने मोदी की आंधी को देखा था। अब 2024 में लोग मोदी की सुनामी को देखेंगे, जो सुनामी आएगी उसमे एक दो जो बचे हैं। उनका पता नहीं चलेगा। पूरी 80 सीट BJP के खाते में जाने वाली है। अखिलेश यादव को सत्ता विरासत में मिली थी।””मुलायम सिंह ने उनको सत्ता पर बैठा दिया था। जबसे वो सत्ता में बैठे हैं। एक-एक करके सभी चुनाव हारते गए। 2014 का चुनाव हारे। 2017 का चुनाव हारे, नगरपालिका का चुनाव हार गए। सपा और बसपा एक होकर लड़े, तभी वो लोकसभा हारे। 2022 में पहली बार कोई सरकार अपने काम के दम पर आई है।””अखिलेश यादव कोई चुनौती नहीं है। उनके लिए चुनौती है। अपनी पार्टी को संगठित रखना, जो मुलायम सिंह के वफादार लोग एक एक कर पार्टी छोड़ रहे हैं। जिन्होंने सपा को अपने खून से सींचा था, वो आज अखिलेश के साथ नहीं हैं।”स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से चलाई गईआजादी के अमृत महोत्सव में प्रदेश में 150 बसें चलाई गईं, जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से चलाई गई है। बांदा डिपो में भी कई बसें आई हैं। उसमें से एक बाल गंगाधर तिलक के नाम से चल रही है। प्रदेश के सभी डिपो में बसें अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के नाम से एक-एक बस चलेंगी। इस सरकार में जो सुविधा यात्री को दी जा रही है। इसके पहले की सरकार में नहीं थी। लोग खटारा बस में सफर करने के लिए मजबूर थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.