आबकारी मंत्री कवासी लखमा की बिगड़ी तबीयत
छ्त्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा की शुक्रवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि, कोंडागांव से रायपुर जाते वक्त बीच रास्ते में अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद रायपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। डॉक्टरों ने रेस्ट करने की सलाह दी है।
आबकारी मंत्री के काफिले के साथ एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ भी थे। हालांकि, कवासी लखमा की ज्यादा सीरियस कंडीशन नहीं थी। फिर भी एतिहातन उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल कवासी लखमा के तबीयत बिगड़ने की अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.