ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर भेजेंगे रिपोर्ट,कानून व्यवस्था पर भी होगी चर्चा

सीतापुर: सीतापुर में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद सहित तीन मंत्री रहेंगे मौजूदसीतापुर जनपद के दौरे पर आज कैबिनेट मंत्री सहित दो राज्यमंत्री रहेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री बनाकर भेजे गए तीन मंत्री आज सरकार की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री लोक निर्माण विभाग उ0प्र0 जितिन प्रसाद,राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग कपिल देव अग्रवाल और राज्यमंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, मयंकेश्वर शरण सिंह मौजूद रहेंगे।सीएचसी और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षणप्रभारी मंत्रियो द्वारा आज सबसे पहले सीएचसी खैराबाद का निरीक्षण किया जाएगा और वहां मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का स्थलीय निरीक्षण के साथ ही साथ मरीजों से भी बातचीत करेंगे। इसके उपरांत मंत्रियों द्वारा आंगनबाडी केंद्रों का भी निरीक्षण करेंगे।विकास योजनाओं की समीक्षा बैठककैबिनेट मंत्री सहित तीनों मंत्रियों द्वारा इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस बैठक में जिले के सभी राजनैतिक जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी देंगे और साथ ही सभी विभागों के विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहकर प्रगति रिपोर्ट मंत्रियों के सामने पेश करेंगे। इसके साथ प्रभारी मंत्री कानून व्यवस्था की भी समीक्षा बैठक करेंगे जिसमे डीएम-एसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.