ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री की नवापारा और लोइंग में लगेगी चौपाल; शाम को शहर में रोड शो भी

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का नया दौर गुरुवार से फिर से शुरू हो रहा है। इस बार इसकी शुरुआत रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र से हो रही है। मुख्यमंत्री यहां नवापारा और लोइंग गांव का दौरा करेंगे। यहां चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। शाम को रायगढ़ शहर में मुख्यमंत्री का रोड शो होना है।बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन से सुबह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के पुसौर ब्लॉक के लिए रवाना होंगे। वहां दोपहर 12.15 बजे उनका हेलीकॉप्टर नवापारा गांव में उतरेगा। वहां भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। वहां योजनाओं की जमीनी स्थिति देखने और ग्रामीणों से बातचीत के बाद हेलीकॉप्टर से ही रायगढ़ ब्लॉक के लोइंग गांव पहुंचेंगे। वहां वे भोजन के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री लोइंग गांव से कार से ही रायगढ़ पहुंचेंगे। शाम को रायगढ़ में एक रोड शो का आयोजन होना है। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ में ही रात्रि विश्राम करने वाले हैं। दो सितम्बर को मुख्यमंत्री राजनांदगांव जिले में जाएंगे। दोपहर में मोहला के मिनी स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में मुख्यमत्री को नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी का शुभारंभ करना है।अब तक 27 विधानसभाओं में लग चुकी चौपालमुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम इस साल 4 मई से शुरू हुआ था। विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले तक मुख्यमंत्री 15 जिलों के 27 विधानसभा क्षेत्रों में अपनी चौपाल लगा चुके थे। इसमें बस्तर संभाग के 12 और सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा क्षेत्र के अलावा बिलासपुर संभाग के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की मरवाही विधानसभा का दौरा पूरा हो चुका है। बरसात की वजह से आयोजन को स्थगित किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.