ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रडार पर कैप्टन संदीप संधू; OSD मनप्रीत से मिली 100 से अधिक रजिस्ट्रियां, आज पेश करेगा रिकॉर्ड

लुधियाना: मनप्रीत इस्सेलाव, कैप्टन संदीप संधू के साथ।ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के न्यायिक हिरासत में जेल जाने के बाद विजिलेंस ने कांग्रेस नेता कैप्टन संदीप संधू के OSD मनप्रीत इस्सेवाल को हिरासत में लिया था। मनप्रीत से पूछताछ करके देर शाम उसे छोड़ दिया था। वहीं आज मनप्रीत अपनी प्रॉपर्टी व अन्य दस्तावेजों का पूरा रिकॉर्ड लेकर विजिलेंस के सामने पेश होंगे।सूत्रों के मुताबिक, मनप्रीत इस्सेवाल से 100 अधिक रजिस्ट्रियां मिली हैं। अब यह जमीनें किस-किस के नाम पर हैं और रजिस्ट्रियां कब हुई है, इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि 2 से 3 साल पहले मनप्रीत सिंह के पास इतनी प्रॉपर्टी नहीं थी, लेकिन जब से मनप्रीत सिंह संदीप संधू और आशू जैसे नेताओं के संपर्क में आया, उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।सूत्रों के मुताबिक, मंत्री व उसके करीबियों के पैसों को मनप्रीत इस्सेवाल ​​​​​जमीन की खरीद फरोख्त में निवेश करता था। इस तरह की बातें सुनने में सामने आ रही हैं।विजिलेंस मनप्रीत से पूछताछ करने में जुटी है कि वह भारत भूषण आशू को कैसे जानता है और कौन-कौन से लोगों के साथ उसके संबंध है। बता दें कि पहले ही कैप्टन अमरिंदर के खासमखास रहे कैप्टन संदीप संधू का जिक्र ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में होता आया है।इस कारण यदि ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में संधू की भूमिका विजिलेंस को नजर आई तो वह उनसे भी पूछताछ करने से गुरेज नहीं करेगी। मनप्रीत इस्सेवाल को कांग्रेस ने हलका भदौड़ में इंचार्ज भी नियुक्त किया हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस को यह भी रिपोर्ट मिली थी कि मनप्रीत के पास ही मंत्री व अन्य करीबियों ने बड़ी संख्या में पैसे आदि छिपाए हैं, लेकिन अभी मामले की जांच चल रही है।आशू पर 2000 करोड़ के घोटाले के आरोपआशू पर 2 हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है। विजिलेंस इसकी जांच कर रही है। आशू पर छोटे ठेकेदारों ने आरोप लगाए थे कि पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर में गड़बड़ी की गई। छोटे ठेकेदारों को नजरअंदाज कर 20-25 लोगों को फायदा पहुंचाया गया। हालांकि आशू का कहना है कि यह टेंडर डीसी की अगुवाई वाली कमेटियां अलॉट करती हैं। उनके खिलाफ साजिश के तहत आरोप लगाए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.