ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक्सटेंशन की अटकलों के बीच अवनीश अवस्थी रिटायर

लखनऊ । सीएम योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले अधिकारी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी 31 अगस्त को यानी बुधवार को रिटायर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद  को गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अवनीश अवस्थी के एक्सटेंशन को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। हालांकि, यूपी सरकार की ओर से एक्सटेंशन को लेकर केंद्र को भेजे गए लेटर का जवाब अभी तक नहीं आया है।सीएम योगी आदित्यनाथ की बेहद करीबी अवनीश अवस्थी के सेवा विस्तार की उम्मीदें अब खत्म हो गई हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1987 बैच के अधिकारी अवनीश अवस्थी को 31 जुलाई, 2019 को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी अफसरों में शुमार अवनीश अवस्थी शुरुआत में ही अपर मुख्य सचिव सूचना व पर्यटन के साथ-साथ यूपीडा के सीईओ भी बनाए गए थे। वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.