ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आधा दर्जन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 58 बीघा में हो रहा था निर्माण

बुलंदशहर: बुलंदशहर में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलवाकर निर्माण ध्वस्त किया गया।बुलंदशहर में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब आधा दर्जन कॉलोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। प्राधिकरण के अफसरों ने बुलंदशहर के आसपास विकसित की जा रहीं इन कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनियों को विकसित कर रहे भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया।बुलंदशहर के आसपास अवैध कॉलोनियों को विकसित किया जा रहा है। अवैध कॉलोनियां विकसित करने में भूमाफिया सक्रिया हैं। प्रशासन लगातार इनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। करीब 58 बीघा क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। बाउंड्रीवॉल्स को भी बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। अवैध कालोनियों में अवैध निर्माण को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया।बुलंदशहर में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलवाकर निर्माण ध्वस्त किया गया।चोला रोड पर चला ऑपरेशन क्लीनबुलन्दशहर विकास प्राधिकरण ने चोला रोड के आसपास जोन तीन में ऑपरेशन क्लीन चलाया गया। बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स के साथ प्राधिकरण अफसर वहां पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से वहां भी हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने दोबारा निर्माण करवाने पर एफआईआर की चेतावनी और अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.